{"_id":"5c38df97bdec22738633061b","slug":"181547231127-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास परिषद आयुक्त ने ब्लाक कार्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास परिषद आयुक्त ने ब्लाक कार्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूट धाम मंडल के संयुक्त विकास परिषद आयुक्त प्रेमप्रकाश त्रिपाठी ने शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय पनवाड़ी का औचक निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा कर अफसरों को निर्देश दिए।
विकास परिषद आयुक्त ने विकासखंड कार्यालय के स्थापना पटल में रिकॉर्ड, रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। वर्ष 2016, 2017 व 2018 के प्रधानमंत्री आवासों के लक्ष्य और कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी दयाराम निर्मल से शौचालयों की जानकारी ली। इस मौके पर बीडीओ महिमा विद्यार्थी, प्रधान सहायक स्वामीदीन, लेखाकार गोरेलाल, अशोक कुमार, दयाराम निर्मल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गोपाल चंद कुशवाहा सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।