फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   16629 mixed schemes

16629 को मिला योजनाओं का लाभ

Thu, 31 Mar 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 31 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
16629 mixed schemes
कन्याविद्या धन का स्वीकृत पत्र देते सीएम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी सूखा राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के मौके पर लाभार्थियों को साइकिल, कन्या विद्याधन के स्वीकृत पत्र, बीमा दुर्घटना चेक, लैपटॅाप के अलावा गरीबों को राहत सामग्री भी  वितरित की।
विज्ञापन


राहत पैकेट वजनी होने से बुजुर्ग लाभार्थियों से वह उठा ही नहीं। इससे वह इसे मंच पर ही छोड़ आए। बाद में कर्मचारियों ने पैकेट को नीचे पहुंचाया। पैकेट का वजन 47 किलो था। कार्यक्रम में 16629 को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया।
विज्ञापन


राहत पैकेट व अन्य योजनाओं के लाभार्थी कार्यक्रम स्थल पॉलीटेक् िनक कालेज मैदान में सुबह से ही पहुंच गए थे। इन्हें बसों से कार्यक्रम स्थल पर लाया गया था। लाभार्थियों के बैठने की जगह राहत सामग्री के पैकेट, लैपटॅाप व अन्य सामग्री रख दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने मंच से 50 लाभार्थियों को राहत पैकेट, 10 लाभार्थियों को साइकिल, 10 लाभार्थियों को लैपटॅाप, 4 को दुर्घटना बीमा की चेक व एक दर्जन छात्राओं को कन्याविद्या धन के स्वीकृत पत्र दिए। कार्यक्रम में राहत पैकेट के कुल 15375, साइकिल के 250, लैपटॉप के 400, कन्या विद्याधन के 300, समाजवादी पेंशन के 300 व दुर्घटना बीमा योजना के 4  लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।


जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा ममता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष हमीरपुर वंदना यादव, सपा के जिला महासचिव रमेश यादव, हमीरपुर महोबा सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को चांदी की साइकिल भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed