फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बांदा के कल्लू को घाटमपुर के मुन्ना ने किया चित

बांदा के कल्लू को घाटमपुर के मुन्ना ने किया चित

Fri, 11 Jan 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बांदा के कल्लू को घाटमपुर के मुन्ना ने किया चित
महोबा के संजय ने घाटमपुर के रमेश को पटका
विज्ञापन

महोबा। ग्राम गहरा मेला में दंगल का आयोजन किया गया। घाटमपुर के मुन्ना पहलवान ने बांदा के कल्लू पहलवान को पांच मिनट में चितकर दिया। आधा दर्जन से ज्यादा कुश्तियां बराबरी पर छूट गई। विशाल दंगल में पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए।

गहरा में मुख्य अतिथि क्षत्रिय महासभा के जिला संयोजक विजय सिंह सेंगर व प्रधान संगठन महामंत्री शिवरतन सिंह प्रधान कमलखेड़ा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल शुरू कराया। खरका के पहलवान जीतेंद्र को भोगनीपुर के अशोक ने पटकनी देकर चित कर दिया। घाटमपुर के रमेश पहलवान ने खरेला के बबलू को हरा दिया।
विज्ञापन


महोबा के संजय ने घाटमपुर के रमेश को दो मिनट में चित कर दिया। धौहल के ऊदल ने घाटमपुर के पूरन को दाव मारकर धूल चटा दी।
घाटमपुर के मुन्ना ने बांदा के कल्लू को चितकर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा दो दर्जन पहलवानों की कुश्तियां हुई। देर शाम तक चले दंगल में शिवनाथ सिंह, जयहिंद सिंह, बलराम, छत्रपाल सिंह, ललित कुुशवाहा, राजेश मिश्रा, ग्योड़ी प्रधान भूपेंद्र सिंह, डॉ. महेंद्र तोमर सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे। दर्शकों ने दंगल का जमकर लुत्फ उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed