फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   प्राणी सेवा के लिए पंकज की टीम ने बढ़ाए कदम

प्राणी सेवा के लिए पंकज की टीम ने बढ़ाए कदम

Thu, 10 Jan 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्राणी सेवा के लिए पंकज की टीम ने बढ़ाए कदम
रात हो या दिन, मोबाइल पर कहीं से भी किसी मवेशी के बीमार अथवा जख्मी होने की मोबाइल पर सूचना मिलते ही वे सेवा भाव से पहुंचते हैं। दवाओं से लेकर मरहम पट्टी तक का काम स्वयं करते हैं। यही नहीं इसका खर्च भी स्वयं उठाते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं एमबीबीएस की कोचिंग चलाने वाले डॉ. पंकज दीक्षित की, जो अरसे से निस्वार्थ भाव से यह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन



वर्ष 2001 में पंकज ने चिड़ियों को पानी पिलाने के लिए जगह-जगह बर्तन रखवाए। इसके बाद उनके लिए लकड़ी के घर बनाकर पेड़ों पर टांगे। पक्षियों की सेवा के बाद उन्होंने पशुओं की सेवा के लिए भी कदम आगे बढ़ाया। इसके लिए उन्होंने शहर में करीब दो दर्जन लोगों को अपनी टीम में शामिल किया, जिसमें कुछ पशु चिकित्सक भी हैं।
विज्ञापन



साथ ही उन्होंने भी पशु चिकित्सालय से प्रशिक्षण लिया। शहर के मोहल्ला आलमपुरा में सड़क किनारे एक बोर्ड लगा दिया, जिसमें उन्होंने प्राणी सेवा, अपना मोबाइल नंबर व बेसहारा पशुओं की निशुल्क सेवा भी अंकित किया। यह नंबर तमाम लोगों के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब जिले में कहीं पर भी अन्ना पशु बीमार या घायलावस्था में होने पर लोग इसकी तत्काल सूचना डॉ. पंकज को देते हैं। इनकी टीम मौके पर पहुंचकर निशुल्क ऑपरेशन से लेकर पूरा उपचार करती है। इतना ही नहीं यह टीम पशुओं को पूरी तरह से स्वस्थ न होने तक देखरेख से लेकर खानपान तक करती है।

टीम में यह हैं शामिल
बेसहारा और अन्ना पशुओं के इलाज के लिए नि:शुल्क सेवा करने वालों की बनाई गई टीम में डॉ. राजेश राजपूत, डॉ. पंकज दीक्षित, ज्ञान सिंह राजपूत, शिवकुमार, योगेश, इमरान, शोएब, डीएन चंदेल, आशाराम, मो. अफगान समेत करीब दो दर्जन लोग शामिल हैं।



डॉ. पंकज दीक्षित द्वारा बनाई गई टीम पशुओं की सेवा के साथ-साथ हिंदू-मुस्लिम भाईचारा का भी संदेश दे रही है। उनका कहना है कि हमारी टीम में शामिल मुस्लिम भाई भी गायों की सेवा कर रहे हैं। रात के समय भी उन्हें फोन पर सूचना देने पर वह तत्काल अन्ना पशुओं की सेवा के लिए पहुंच जाते हैं।


रात हो या दिन, मवेशी के बीमार या जख्मी होने की सूचना मिलते ही तुरंत पहुंचते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed