फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   16 feet bada hoga gate

साढ़े 16 फीट ऊंचा होगा कीरत सागर का प्रवेश द्रार

Wed, 16 Dec 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
16 feet bada hoga gate
कीरत सागर में दूसरे प्रवेश द्रार का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ - फोटो : MAHOBA
महोबा। ऐतिहासिक कीरत सागर का दूसरा प्रवेश द्वार अपने आप में अनूठा होगा। यह करीब साढ़े 16 फीट ऊंचा होगा। द्वार में राजस्थानी पत्थर (मार्बल) पर अदभुत नक्काशी भी देखने को मिलेगी। इसके लिए राजस्थान से कारीगरों को बुलाया गया है। कारीगर 15 दिनों में गेट का काम पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर निर्माण का कार्य जोर पकड़ रहा है। कीरत सागर के तट पर युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की आपस में बैठकर तैयारी करते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर डीएम ने कीरत सागर तट पर वाईफाई, लाइब्रेरी, शौचालय, आरओ प्लांट की व्यवस्था कराने को कहा है। साथ ही इसे खूबसूरती देने के लिए सेल्फी प्वाइंट, रंगबिरंगी लाइटों से भी संवारा जाएगा। ओपन थियेटर और मंच भी बनेगा। डीएम ने इस कार्य के लिए खनन निधि धन आवंटित किया है। साथ ही पर्यटन विभाग ने भी तीन करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा, तो एक जनवरी से कीरत सागर की तस्वीर काफी हद तक बदली नजर आएगी।
विज्ञापन

यह है इतिहास कीरत सागर का निर्माण चंदेल वंश के राजा कीर्ति वर्मन ने 1060 से 1100 ईसवीं के मध्य कराया था। लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र में यह तालाब फैला है। इसी स्थान के निकट 1182 में दिल्ली नरेश पृथ्वीराज चौहान व स्थानीय चंदेल राजा परमाल के मध्य ऐतिहासिक युद्ध हुआ था। इस ऐतिहासिक युद्ध की स्मृति में यहां कजरी उत्सव मनाया जाता है।

द्रार का प्रस्तावित डिजाइन

द्रार का प्रस्तावित डिजाइन- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed