{"_id":"61a12e3d048676419a31debc","slug":"15-people-injured-in-road-accidents-mahoba-news-knp6662541146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक खाई में पलटा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक खाई में पलटा, दो घायल
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा कबरई के समीप तेज रफ्तार ट्रक बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक व ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 13 लोग घायल हुए हैं।
मकरबई गांव निवासी नीतू (25) शुक्रवार की शाम बाइक से घर जा रहा था। तभी कबरई के समीप कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिससे ट्रक चालक बाराबंकी निवासी अनिल कुमार (32) व बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी कबरई भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं कुलपहाड़ निवासी कालीचरन अपने पुत्र सूरज के साथ शुक्रवार को किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र घायल हो गए। इसी तरह काली पहाड़ी निवासी देवेंद्र, सरबई निवासी अखिलेश, पचपहरा निवासी संतोष, महाराजपुरा निवासी राजेश, किल्हौवा निवासी ओमप्रकाश, डिगरिया निवासी हरीनारायण , बजरिया निवासी वीरेंद्र , मगरौलकलां निवासी राजकुमारी, हमीरपुर निवासी नरेंद्र, राठ निवासी जयवती व छानीकलां निवासी छोटी बहू अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।