{"_id":"5c76d1a6bdec223c5d7e4481","slug":"141551290790-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने बूथ व सेक्टर कमेटियों के गठन की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने बूथ व सेक्टर कमेटियों के गठन की ली जानकारी
विज्ञापन

कुलपहाड़ (महोबा)। समाजवादी पार्टी की चरखारी विधानसभा की बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक भटवेरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने बूथ व सेक्टर कमेटियों के गठन की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को गठबंधन प्रत्याशी को मजबूती प्रदान करने के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
पूर्व जिलाध्यक्ष अजयराज यादव ने सभी सेक्टर प्रभारियों व बूथ कमेटियों के गठन की जानकारी ली। वरिष्ठ नेता अजीज खान ने दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं से तालमेल के साथ चुनाव लड़ने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, रिजवान आलम खान, आनंद यादव, राजेंद्र सिंह यादव, मुन्ना यादव, रईस यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो