{"_id":"59875b764f1c1b671c8b4580","slug":"141502042998-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का फ्री हेल्थ कैंप 9 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का फ्री हेल्थ कैंप 9 अगस्त को
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में 9 अगस्त को फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। जहां पर मरीजों की नि:शुल्क जांच और उपचार किया जाएगा। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत 9 अगस्त को छतरपुर रोड स्थित परमार मेडिकल सेंटर में सुबह 10 बजे से फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। जहां पर मशीन के जरिए मरीजों की जांचें भी कराई जाएंगी। इसके लिए अमर उजाला की ओर से ब्लड संबंधी जांचे नि:शुल्क कराई जाएंगी। अमर उजाला की मेडिकल वैन जांच के बाद तत्काल रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएगी।
अमर उजाला फ्री कैंप के सह प्रायोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जैतपुर अलाबख्श का कहना है कि अमर उजाला की यह पहल गरीबों के लिए खासी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से गरीबों को खासी राहत मिलती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगाें से नि:शुल्क कैंप का लाभ उठाने की अपील की है। हेल्थ कैंप में डा. रामकुमार सिंह परमार, डा. डीएस परमार, दंत विशेषज्ञ डा. भावना सिंह, डा. सपना सिंह के अलावा प्राइवेट डाक्टर्स संघ के अध्यक्ष ज्ञानेश अवस्थी व उनकी टीम नि:शुल्क परामर्श देने के साथ मरीजाें को देखेगी।