{"_id":"699b5722ddd7b8b41c07f8a5","slug":"123-crore-rupees-will-be-spent-to-rejuvenate-eight-roads-in-the-urban-area-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122733-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 1.23 करोड़ से होगा शहरी क्षेत्र की आठ सड़कों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 1.23 करोड़ से होगा शहरी क्षेत्र की आठ सड़कों का कायाकल्प
Mon, 23 Feb 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहरी क्षेत्र की आठ सड़कों का 1.23 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प कराया जाएगा। इसको लेकर नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से कार्ययोजना तैयार की गई है। यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो मार्च माह के अंत तक सीसी सड़कों का निर्माण और इंटरलॉकिंग का काम शुरू हो जाएगा।
डूडा की ओर से पिछले दिनों सीसी सड़कों के निर्माण व इंटरलॉकिंग का काम कराए जाने को लेकर कार्ययोजना तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। इससे सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कार्ययोजना के तहत कस्बा चरखारी में छोटारमना वार्ड में किशोरी अहिरवार के मकान से राम बालक के मकान तक सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा।
इसी मोहल्ले में नंदराम के मकान से नारायण चौधरी के मकान तक सीसी का निर्माण होगा। रामनगर वार्ड में प्राथमिक विद्यालय से हनुमान मंदिर तक सीसी का निर्माण कराया जाएगा। चिंतेपुरा वार्ड में जगदीश कुशवाहा के मकान से चिंते बाबा के मंदिर तक सीसी सड़क व नाली का निर्माण होगा। वहीं महोबा शहर में बजरंग नगर मोहल्ले में हिंदी टायर वाली गली दिसरापुर सड़क पर कामता विश्वकर्मा के मकान से रामअवतार के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। बजरंग नगर में विनिया के मकान से वीरेंद्र के मकान तक सीसी निर्माण होगा। मोहल्ला भटीपुरा में अर्जुन सिंह के मकान से बली मोहम्मद के मकान तक सीसी का निर्माण होगा। शहर के राठ सड़क पर रामनगर में धनीराम कॉलोनी में इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कराया जाएगा। उधर, डूडा के परियोजना अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि मार्च माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद काम शुरू होगा।