फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   जिले में 16 अगस्त से शुरू होगी ई-वे-बिल व्यवस्था

जिले में 16 अगस्त से शुरू होगी ई-वे-बिल व्यवस्था

Mon, 14 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
जिले में 16 अगस्त से शुरू होगी ई-वे-बिल व्यवस्था

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। असिस्टेंट कमिशभनर वाणिज्यकर अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि अभी तक वाणिज्यकर में जीएसटी लागू होने के बाद ई-संचरण व्यवस्था माल के आयात-निर्यात के लिए चल रही थी। इसे शासन के निर्देश पर 15 अगस्त की रात से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। 16 अगस्त से ई-वे-बिल व्यवस्था लागू की जाएगी।
असिस्टेंट कमिश्वर रविवार को बाईपास मार्ग स्थित वाणिज्यकर कार्यालय में व्यापारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी के तहत 16 अगस्त से दो प्रकार के ई-वे-बिल की व्यवस्था लागू की जा रही है। पहली व्यवस्था के तहत पांच हजार से ऊपर प्रांत से बाहर आयात-निर्यात की वस्तु के लिए व्यापारी अपनी आईडी पासवर्ड से ई-वे-बिल प्रथम जनरेट कर माल मंगा सकेंगे। दूसरी व्यवस्था के तहत जो व्यापारी फार्म 31 उपयोग कर 50 हजार से ऊपर अन्य प्रांतों से माल का आयात-निर्यात करते थे, वे अब ई-वे-बिल द्वितीय जनरेट कर माल का आयात-निर्यात कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पद्धति से पारदर्शिता के साथ व्यापारी अपना काम कर सकेंगे। साथ ही इस व्यवस्था से कर चोरी की गुंजाइश पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। सरकार ने ई-वे-बिल लागू करने से पहले डेढ़ माह का समय जीएसटी लागू होने पर व्यापारियों को दिया था ताकि वह इस व्यवस्था से भलीभांति परिचित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अगस्त से शुरू होगी ई-वे बिल व्यवस्था
-15 अगस्त की रात से ई-संचरण व्यवस्था होगी बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed