फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   110 passengers caught travelling without tickets.

Mahoba News: बिना टिकट यात्रा करते पकड़े 110 यात्री

Thu, 09 Jul 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
110 passengers caught travelling without tickets.
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को महोबा रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने वाले व गंदगी फैलाने वाले 110 यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए 70,600 का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस, प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस, खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, मानिकपुर-झांसी मेमू और झांसी-बांदा मेमू में सघन जांच की गई। विशेष रूप से सभी ट्रेनों के महिला व दिव्यांग कोचों की भी जांच की गई। इस दौरान 110 बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने वाले और गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक प्रशांत कुमार, टीटीई अमरेश तिवारी, प्रदीप श्रीवास, सतेंद्र जैन, आरके दुबे, कुलदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed