फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   11 people including two soldiers injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में दो सिपाहियों समेत 11 लोग घायल

Fri, 20 Aug 2021 06:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
11 people including two soldiers injured in road accidents
महोबा/चरखारी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो सिपाहियों समेत 11 लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी में तैनात कांस्टेबल चंदन सिंह व संग्राम सिंह पचराहा मार्ग मेें पिकेट ड्यूटी कर रहे थे। तभी सड़क पर एकाएक कुत्ता आ जाने से बाइक फिसल गई। जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों सिपाहियों को सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया। संग्राम सिंह के सिर जबकि चंदन के पैर में चोट लगी। कोतवाली प्रभारी ने अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के बगरौन गांव निवासी हरीचरन (40) महोबा आते समय बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गया। इसी तरह छजमनपुरा निवासी रुकसार (18), बरातपहाड़ी निवासी श्यामसुंदर (50), लवकुशनगर निवासी संजना (18), कुलपहाड़ निवासी जागेश्वर (50), भरवारा निवासी दिलीप कुमार (21), ढड़हत निवासी नीरज (23), गांधीनगर निवासी अरविंद (25) व सिजहरी निवासी सुनीता (25) अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed