{"_id":"5cba0fcdbdec22142773cdc1","slug":"101555697613-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम का कार्यक्रम रद्द होने से ग्रामीणों में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम का कार्यक्रम रद्द होने से ग्रामीणों में मायूसी
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम अचानक रद्द हो जाने से चुनावी सभा में आए ग्रामीण मायूस होकर लौट गए। घंटों धूप में बैठे ग्रामीणों को बाद में सांसद, पूर्व सांसद व अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया लेकिन मुख्य अतिथि के न आने की कसक दूर दराज से आए लोगों को खटकती रही।
शुक्रवार को कस्बा बेलाताल में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में चुनावी सभा को सूबे के उप मुख्यमंत्री को संबोधित करनी थी। डिप्टी सीएम का कार्यक्रम भी मिल गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी सभा की सारी तैयारियां कर ली थी। वाहनों से ग्रामीण भी आ चुके थे लेकिन अचानक उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना आ गई। तेज धूप में घंटों से बैठे ग्रामीण मायूस होकर चले गए। शेष कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।
हमीरपुर-महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पूर्व सांसद विजय बहादुर सिंह ने कहा कि मोदी जी ने वह कार्य किया है जो आजतक कोई प्रधानमंत्री नहीं कर सका। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि भाजपा सरकार उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, सौभाग्य योजना जैसी तमाम योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है।