{"_id":"5c5c7c52bdec227376727e5e","slug":"101549565010-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय बैठक की तैयारी को लेकर डीएम ने अफसरों के कसे पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय बैठक की तैयारी को लेकर डीएम ने अफसरों के कसे पेच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिलाधिकारी सहदेव कुमार ने आगामी सीएम की तैयारी बैठक को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। सभी विभाग तैयारी पूरी रखें।
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने बीएसए महेश प्रताप सिंह से कहा कि सभी बीईओ को निर्देशित कर शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा कराई जाए और रिपोर्ट शासन को नियमित रूप से प्रेषित करते रहें ताकि शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके। बताया कि 9 फरवरी को जिला पंचायत परिसर में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिसमें 150 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार की धनराशि खर्च की जाएगी, जिसमें 35 हजार रुपये लड़की के खाते में, 10 हजार रुपये का सामान और छह हजार रुपये विवाह समारोह व अन्य व्यवस्थाओं में खर्च किया जाएगा। बैठक में सीडीओ हीरा सिंह, सीएमओ डा. सुमन, परियोजना निदेशक आरएस गौतम, डीआईओएस सुरेश प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी यशपाल सिंह, एपीओ डूडा अबरार अहमद मौजूद रहे।