फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Zoom along connecting roads instead of just highways; 40 crore sanctioned.

Maharajganj News: हाईवे नहीं अब संपर्क मार्गों पर भरिए फर्राटा 40 करोड़ स्वीकृत

Sat, 13 Jun 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Zoom along connecting roads instead of just highways; 40 crore sanctioned.
सेखुई- औराटार मार्ग।
महराजगंज। जनपद में सिर्फ हाईवे तक ही चौड़ी व पक्की सड़कें नहीं सीमित रहेंगी बल्कि अब ग्रामीण संपर्क मार्गों पर भी फर्राटा भरा जा सकेगा। शासन ने प्रांतीय व निर्माण खंड की कुल 186 किमी मार्गों के सामान्य मरम्मत की स्वीकृति दी है। इसमें सेखुई से औराटार सहित कई संपर्क मार्गों के नाम शामिल हैं। इसके लिए 40 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

जनपद के विकास को हाइवे के साथ-साथ संपर्क मार्गों को दुरुस्त कर मजबूत किया जा रहा है। लोनिवि निर्माण खंड व प्रांतीय खंड की सड़कों के लिए 40.37 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सर्वाधिक बजट स्वीकृति में निर्माण खंड की सड़कों को शामिल किया गया है जिनके लिए 25.69 करोड़ की स्वीकृति शामिल है। सड़कों की सामान्य मरम्मत से ग्रामीणों को आवागमन में समय कम खर्च करना होगा और वह बिना दुश्वारी झेले अपनी यात्रा आरामदायक तरीके से पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन

इन प्रमुख संपर्क मार्गों की बदलेगी स्थिति
स्वीकृत हुई सड़कों में पुरैना से यादव टोला सहित दो अन्य संपर्क मार्ग, सेखुई-औराटार, धनेवा-बैकुंठपुर, चौक-घोड़हवा, पकड़ी- खुटहां, पुलिस लाइन से हेलीपैड संपर्क सहित अन्य मार्गों के नाम शामिल हैं। इसमें सेखुई-औराटार की दूरी लगभग 10 किमी यह संपर्क मार्ग दिघवा,गणेशपुर, पकड़िहवा व सिंहपुर को आपस में जोड़ती है। जर्जरता के कारण आवागमन में अतिरिक्त समय देने की समस्या समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सड़क निधि व क्षेत्रीय विकास पूर्वांचल निधि से 17.19 करोड़ स्वीकृत
राज्य सड़क निधि व क्षेत्रीय विकास पूर्वांचल निधि योजना से 20 सड़कों की स्वीकृति मिली है। योजना से 4.38 रुपये जारी हुए हैं। संयुक्त सचिव विकास राजेश प्रताप सिंह के आदेश से राज्य सड़क निधि योजना से आठ सड़कों के निर्माण के लिए 8.93 करोड़ की स्वीकृति मिली है।
नगर निकाय की सड़कों पर खर्च होंगे 13.64 करोड़
जनपद के सिर्फ ग्रामीण संपर्क मार्ग ही नहीं नगर विकास योजना व मुख्यमंत्री मलिन बस्ती योजना के तहत जनपद के 11 नगर निकायों की 43 सड़कों को स्वीकृति मिली है। इसके लिए 13.64 करोड़ रुपये स्वीकृति के साथ 6 करोड़ से अधिक का बजट अव मुक्त किया गया है।
वर्जन
विकास का रास्ता पक्की सड़कों से होकर निकलता है। पहले यह सिर्फ हम सुनते थे, लेकिन अब हम प्रत्यक्ष देख रहे हैं। औराटार-सेखुई मार्ग दुरुस्त होने से यात्रा समय घटेगा।
- अभिषेक मिश्रा, सेखुई, महराजगंज
--------
ग्रामीण संपर्क मार्ग दुरुस्त होने से न सिर्फ यात्रा सुविधा बढ़ेगी बल्कि उपचार इत्यादि के लिए रोगियों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत नहीं होगी। एंबुलेंस चालक रास्ते की समस्या बताकर किनारा नहीं करेंगे।

- वैभव मणि पांडेय, औराटार, महराजगंज
वर्जन
शासन स्तर से मुख्य मार्गों के साथ-साथ संपर्क मार्गों के दुरुस्ती करण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। शासन की तरफ से मिले स्वीकृति पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र से भी विभिन्न मार्ग शामिल हैं। जनपद की सड़कें आवागमन की सहूलियत बढ़ाकर जिले को तरक्की की तरफ अग्रसर करेंगी।
- महेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed