{"_id":"68836f55772dbe55d80c3e45","slug":"youths-created-ruckus-at-mujuri-power-substation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-155555-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुजुरी बिजली उपकेंद्र पर युवकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुजुरी बिजली उपकेंद्र पर युवकों ने किया हंगामा
Fri, 25 Jul 2025 05:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 25 Jul 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
पनियरा। फॉल्ट ठीक नहीं होने पर विद्युत उपकेंद्र मुजुरी पर बृहस्पतिवार की रात आधा दर्जन युवकों ने हंगामा किया। इसके बाद परिसर के गेट को भी नुकसान पहुंचाया। मामले को लेकर अवर अभियंता ने मुजुरी पुलिस चौकी पर तहरीर दी। चर्चा है कि शुक्रवार की सुबह मामले में कुछ लोगों ने समझौता करा दिया।
जानकारी के अनुसार, फाल्ट की वजह से ग्राम पंचायत सतगुर के रेहरवां टोले की बिजली गुल थी। देर रात तक उसकी मरम्मत नहीं होने से नाराज एक दर्जन से ज्यादा युवक उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।
हंगामे के दौरान परिसर के गेट को भी नुकसान पहुंचाया। मामले में अवर अभियंता ने मुजुरी पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन दूसरे दिन सुबह कुछ लोगों ने मिल बैठ कर मामले का सुलह समझौता करा दिया।
विज्ञापन
वहीं अवर अभियंता मुजुरी छेदी प्रसाद ने बताया कि फॉल्ट की कहीं कोई सूचना नहीं थी। रात में कुछ युवक आए और हंगामा करने लगे। गेट पर मामूली तोड़फोड़ की। उन्होंने तहरीर दी थी, लेकिन गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने मामले में सुलह समझौता करा दिया। चौकी इंचार्ज मुजुरी मनोज यादव ने बताया कि तहरीर मिली थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया।