फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youths attacked a shopkeeper and also beat up those who tried to intervene.

Maharajganj News: दुकानदार पर युवकों ने किया हमला, बीच-बचाव करने वालों को भी पीटा

Sat, 03 Oct 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youths attacked a shopkeeper and also beat up those who tried to intervene.
गाली-गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने घेरा, तार से गला कसने और पीटने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने चार लोगो पर दर्ज की प्राथमिकी, देवी चौराहा स्थित बेकरी की दुकान पर हुआ विवाद
मिठौरा। थाना चौक क्षेत्र के ग्राम ओबरी निवासी शेषनाथ मद्धेशिया ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर चार लोगों पर मारपीट, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बीच-बचाव करने गए दो लोगों को भी आरोपियों ने पीट दिया। पीड़ित ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, 30 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे शेषनाथ देवी चौराहा स्थित अपनी बेकरी की दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक बिना नंबर की कार से राहुल यादव, ओमप्रकाश यादव, व्यासमुनि और मनोज यादव वहां पहुंचे और दुकान के सामने गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसे घेर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राहुल यादव ने तार से उसका गला कस दिया। साथ ही उसके साथ मौजूद लोगों ने आंख पर घूसा मारकर चोट पहुंचाई। शोर सुनकर पास की दुकान पर मौजूद छविनाथ यादव और जयकृष्ण राव बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी कथित तौर पर पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान पीड़ित का मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि राहुल यादव ने खुद को पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल बताते हुए धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद आरोपितों का कुछ नहीं बिगड़ेगा और कार्रवाई कराने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद शेषनाथ ने थाने में तहरीर सौंपी। उसने स्वयं तथा घायल छबिनाथ यादव का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस बाबत थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed