फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth sent to jail in CHC Banqati

सीएचसी बनकटी में उपद्रव करने वाला युवक भेजा गया जेल

Wed, 20 Dec 2017 12:25 AM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
महराजगंज (ब्यूूूराो) Updated Wed, 20 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth sent to jail in CHC Banqati
थाने में बच्चे से थर्ड डिग्री
फरेंदा। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बनकटी में बीती रात उपद्रव करते हुए अस्पताल में तोड़ फोड़ करने वाला युवक मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस युवक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देनेेेे सहित कई अन्य धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामला फरेंदा सीएचसी बनकटी में बीती रात में करीब साढे़ नौ बजे बगल के गांव तिलकहना निवासी शमशेर अली अपने साथ कुछ लोगों के साथ अस्पताल में पहुंच कर हंगामा किया और तोड़ फोड़ किया। चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक राय ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि युवक अस्पताल में पहुंच कर कमरा का दरवाजा बंद कर दिया, जिसमें चिकित्सक समेत अन्य कर्मी भी बैठे थे। उसके बाद अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए कुर्सी मेज व शीशा तोड़ दिया। अस्पताल में मौजूद सरकारी अभिलेखों को भी फाड़ दिया। जिस पर कर्मचारी 100 नंबर पुलिस को फोन किया गया। उसके बाद फरार हो गया। इस सबंध में प्रभारी एसओ फरेंदा गजेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रात में ही आरोपी की तलाश करते हुए उसे पकड़ कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्त ने फर्जी मुकदमा में फंसाने का आरोप लगाया फरेंदा। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बनकटी मे हुए तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चिकित्साधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया, लेकिन अभियुक्त शमशेर अली ने भी न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस को तहरीर दिया। उसने अस्पताल के स्टाफ पर आरोप लगाते हुए तहरीर में कहा कि वह अस्पताल में अपने एक मित्र की पत्नी के डिलेवरी मे मदद के उद्देश्य से वहां पहुंचा था। जहां अस्पताल पर मौजूद एक व्यक्ति ने डॉक्टर के नाम पर रुपयों की मांग किया। चिकित्सक व स्टाफ से इस बात की शिकायत करने पर वे आगबबूला हो गये और स्वयं ही तोड़फोड़ कर फर्जी मुकदमे में फंसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed