फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   youth on road against amar singh & sheopal

शिवपाल, अमर के खिलाफ सड़क पर युवा सपाई

Sun, 01 Jan 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 01 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
youth on  road against amar singh & sheopal
जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज में शिवपाल सिंह के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के नेताअों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित करने के विरोध में शनिवार को अखिलेश सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर के सक्सेना चौक पर अमर सिंह का पुतला जलाकर विरोध जताया तो समाजवादी छात्र सभा के लोगों ने शिवपाल के विरोध में अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अखिलेश सेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से निष्कासित किए जाने के लिए पार्टी महासचिव अमर सिंह जिम्मेदार हैं। अखिलेश यादव सपा के सर्व मान्य नेता और यूथ आइकॉन हैं। उनके बिना अब समाजवादी पार्टी का युवाओं के लिए कोई मतलब नहीं है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व को 24 घंटे के अंदर अपना निर्णय बदलना पड़ा और उनकी ससम्मान वापसी की गई। 
विज्ञापन


उन्होंने अमर सिंह के विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि 2017 के विधान सभा चुनाव में फिर से अखिलेश सिंह यादव मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठेंगे। अखिलेश सिंह यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं। इस दौरान जिला महासचिव रविन्द्र यादव, विपिन कुमार पाठक, अजय गुप्ता, रामनरायन यादव, जयपाल यादव, ज्ञानेंद्र नाथ यादव के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज परिसर में शनिवार को समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने शिवपाल के विरोध में अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। छात्रनेता अभिषेक राय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के सम्मान की रक्षा के लिए युवा अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तैयार हैं। उन्हाेंने कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा था। मुख्यमंत्री युवा सोच के साथ विकास कार्य में लगे रहे।


लेकिन बिरला की दलाली और शिवपाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षा ने पार्टी को तहस-नहस कर दिया। इसे यहां का नौजवान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान आशीष जायसवाल, सुजीत यादव, प्रवीण मद्धेशिया, चन्दन पटेल, राहुल मिश्रा, सोनू कन्नौजिया, महेन्द्र प्रजापति, अमित उपाध्याय, सूरज पटेल, बृजेश गुप्ता,अवनीश भट्ट, ऋषभ दूबे, रोहित, नवी आलम, रमन, शरद मिश्रा, श्रेयांश राय, आदित्य जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed