{"_id":"651270483541e81df1075905","slug":"youth-dies-and-one-condition-critical-after-being-hit-by-ambulance-in-maharajganj-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में हादसा: एंबुलेंस की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में हादसा: एंबुलेंस की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Tue, 26 Sep 2023 11:16 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:16 AM IST
सार
कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील राय ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनो से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले में कोठीभार थाना क्षेत्र के निचलौल सिसवा मार्ग स्थित रमपुरवा गांव के पास सोमवार देर रात को प्राइवेट एंबुलेंस की चपेट में आने से एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।
वहां पर डॉक्टरों ने एक युवकों को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे मृत युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रधान के बेटे का कत्ल: युवक को पीटकर मार डाला, पड़ोसियों को खबर भी न हुई; सुनी थी बचाने की गुहार, पर...
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, निचलौल थाना क्षेत्र के हरगांवा निवासी अंगद (22) दोस्त बहादुर (24) के साथ सोमवार देर शाम सिसवा रेलवे स्टेशन पर आए थे। जहां पर देर रात तक गुजरात के राजकोट शहर जाने के लिए ट्रेन न मिलने के कारण दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों युवक निचलौल सिसवा मार्ग स्थित रमपुरवा गांव के पास पहुंचे थे। इस बीच सामने से आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस की चपेट में आ गए। इसमें अंगद की मौत हो गई। जबकि बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील राय ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनो से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहां पर डॉक्टरों ने एक युवकों को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे मृत युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रधान के बेटे का कत्ल: युवक को पीटकर मार डाला, पड़ोसियों को खबर भी न हुई; सुनी थी बचाने की गुहार, पर...
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, निचलौल थाना क्षेत्र के हरगांवा निवासी अंगद (22) दोस्त बहादुर (24) के साथ सोमवार देर शाम सिसवा रेलवे स्टेशन पर आए थे। जहां पर देर रात तक गुजरात के राजकोट शहर जाने के लिए ट्रेन न मिलने के कारण दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों युवक निचलौल सिसवा मार्ग स्थित रमपुरवा गांव के पास पहुंचे थे। इस बीच सामने से आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस की चपेट में आ गए। इसमें अंगद की मौत हो गई। जबकि बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील राय ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनो से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन