फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Former village head son beaten to death in Maharajganj neighbors were not even informed

पूर्व प्रधान के बेटे का कत्ल: युवक को पीटकर मार डाला, पड़ोसियों को खबर भी न हुई; सुनी थी बचाने की गुहार, पर...

Tue, 26 Sep 2023 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Sep 2023 10:21 AM IST
सार

महराजगंज में पूर्व प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, लेकिन पड़ोसियों को खबर भी न हुई। हत्या के बाद गांव में लोग करते रहे तरह-तरह की चर्चा है। युवती के पिता ने कहा कि मारपीट के दौरान छत से गिर गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Former village head son beaten to death in Maharajganj neighbors were not even informed
श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हत्या के बाद फ्लैग मार्च करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आखिर युवक की चीखने-चिल्लाने की आवाज क्यों नहीं सुन पाए आस-पड़ोस के लोग? यह सवाल सोमवार को गांव के हर किसी की जुबान पर था। पुलिस भी इस नजरिए से मामले की जांच कर रही है। वहीं, युवती के पिता ने दूसरी ही कहानी बताई है। उसके अनुसार भागते समय छत से घिरने की वजह से सिर में चोट लग गई, जिस वजह से युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस को भी आरोपी के घर से हत्या में प्रयुक्त कोई हथियार नहीं मिला है। पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या की जानकारी होने के बाद सोमवार को दिनभर गांव में तरह-तरह की चर्चा होती रही। कई लोगों का कहना था कि दोनों का समझाया जा सकता था। प्रेम संबंध में हत्या करने की क्या जरूरत थी? 
विज्ञापन


इसकी भी चर्चा होती रही कि रात में पीट-पीटकर एक युवक को मार डाला गया और आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी, ऐसा कैसे हो सकता है? उधर, कई लोग यह आशंका जता रहे थे कि युवक को बंद कमरे में मारा-पीटा गया होगा। यही वजह है कि उसकी चीखने-चिल्लाने की आवाज बाहर नहीं आ पाई और कोई सुन नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: युवक का शव भूसे से निकालते ही भीड़ ने घेरा आरोपियों का घर, लड़की के परिजन पुलिस से उलझे

वहीं, युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात युवक घर में घुस आया था। इसकी जानकारी होने पर उसे पकड़ लिया गया। सब लोग मिलकर उसे मारने-पीटने लगे। चिल्लाते हुए वह भागकर छत पर चला गया और नीचे गिर गया। घिरने से उसके सिर में चोट लग गई जिससे वह मर गया। डर की वजह से उसे बोरे में भरकर भूसे में छिपा दिया गया था।

सुनी थी बचाने की गुहार, पर ध्यान नहीं दे पाया
गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि रात में चिल्लाने की हल्की सी आवाज सुनाई दी थी, लेकिन कुछ समझ में नहीं आ रहा था। हालांकि, ऐसा महसूस हुआ की कोई बचाने की गुहार लगा रहा है। काफी रात होने की वजह से बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इस व्यक्ति ने अफसोस जताया कि यदि उस समय गौर किया होता और लोगों को बताया होता तो युवक की जान बच सकती थी। उसने बताया कि देर रात होने के कारण डर भी लग रहा था। इस व्यक्ति का घर प्रेमिका के घर से थोड़ी ही दूरी पर है।

इसे भी पढ़ें: महराजगंज में झूठी शान के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या, भूसे में छिपाया था शव

युवती के पिता का आरोप : बेटी की शादी तोड़ने में लगा था युवक
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी तय हो गई थी। युवक सोशल मीडिया के माध्यम से उसके ससुराल वालों को संदेश भेजता था। पहले भी कई बार ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी गई थी। लेकिन, वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था।

इसे भी पढ़ें: मैं पंडित जी बोल रहा हूं... और पूर्व सैनिक को ठग लिया

बच्चेदानी में कैंसर की वजह से पत्नी को छोड़ दिया था युवक
पूर्व प्रधान के बेटे की शादी कुशीनगर जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से दोनों में अनबन हो गई थी। तीन वर्ष पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर मायके में रहने लगी। युवक के बड़े भाई ने बताया उसकी पत्नी को बच्चेदानी में कैंसर है। इसलिए दोनों अलग हो गए। वहीं, कुछ गांव वालों का कहना था कि युवक और युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई।

इसे भी पढ़ें: पांच बच्चों की मां गई प्रेमी के साथ, पति ने लगाई गुहार

छलक रहा था आंसू, गांव में पसरा मातम
पोस्टमार्टम होने के बाद शाम 6:45 बजे शव गांव में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। आंख से आंसू छलक रहे थे। हजारों की संख्या में ग्रामीण शवयात्रा में शामिल हुए। श्यामदेउरवां प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह तथा भिटौली थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मोर्चा संभाल रखा था। गांव के पूरब नहर पर अंतिम संस्कार किया गया। पति की मौत की खबर सुनकर मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed