{"_id":"658c3d6ede7443f90a0a239a","slug":"youth-created-ruckus-at-petrol-pump-demanding-money-for-diesel-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12615-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीजल के पैसे मांगने पर युवकों ने पेट्रोल पंप पर मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीजल के पैसे मांगने पर युवकों ने पेट्रोल पंप पर मचाया उत्पात
Wed, 27 Dec 2023 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 27 Dec 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के महादेवा में स्थित एक पेट्रोल पंप पर पिकअप पर ड्रम लादकर आए युवक ने एक लाख से अधिक रुपये का डीजल भरवा लिया। अपने एक साथी से पैसे देने की बात कह कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। साथी पैसे देने में आनाकानी करने लगा। इसके बाद दर्जनों की संख्या में युवक वहां पहुंच गए और पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर मारपीट करने लगे। यह वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, परतावल पनियरा मार्ग पर महादेवा चौराहे से पांच सौ मीटर आगे खुशनुमा खातून का पेट्रोल पंप है। आरोप है कि बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे के आस पास एक पिकप पर छह ड्रम लेकर आया और एक लाख 22 हजार का डीजल भरा लिया। पिकअप में बैठे एक दूसरे युवक ने पेट्रोल पंप मैनेजर अजय सिंह यादव से कहा कि ऑफिस में चलिए पैसे दे रहा हूं। युवक के साथ मैनेजर ऑफिस में चला गया और उधर, पिकअप चालक डीजल लेकर फरार हो गया। ऑफिस में बैठे युवक से जब मैनेजर ने पैसे की मांग की तो उसने अपने दर्जनों साथियों को बुला लिया और मैनेजर अजय सिंह यादव और पेट्रोल पंप मालिक खुशनुमा खातून के भाई आमिर की पिटाई करने लगे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला पैसों के लेनदेन का है। पूछताछ की जा रही है।