फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth arrested in connection with cyclist's death

Maharajganj News: साइकिल सवार की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested in connection with cyclist's death
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में साइकिल सवार की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। विवेचना के दौरान चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होने की पुष्टि होने पर दुर्घटना संबंधी धाराओं को हटाकर हत्या की धारा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


श्यामदेउरवा पुलिस ने अभियुक्त शुभम वर्मा (18) निवासी धनगड़ा को बसहिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को रामदरश प्रसाद (54) साइकिल से परतावल चौक से छातीराम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से जा रहे शुभम वर्मा ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रामदरश प्रसाद की बाद में मौत हो गई थी। मामले में श्यामदेउरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि दुर्घटना के समय चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed