{"_id":"66f71e6bd1d4e329490cc564","slug":"youth-are-becoming-self-reliant-through-chief-minister-matikala-employment-scheme-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132284-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना से आत्मनिर्भर बन रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना से आत्मनिर्भर बन रहे युवा
Sat, 28 Sep 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कुम्हारी कला योजना के तहत रोजगार करने के लिए ग्रामोद्योग विभाग को चार आवेदन मिले हैं। विभाग ने आवेदनों का सत्यापन कर वित्त पोषण के लिए बैंकों को भेज दिया है। अभी तक केवल एक आवेदक को 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है, जबकि अन्य को इंतजार है।
कुम्हारी कला के लिए गोपी चंद ने बैंक से 10 लाख ऋण के लिए आवेदन है। आकाश कुमार ने तीन लाख, अशोक कुमार ने छह लाख और फूल देव प्रजापति ने तीन लाख रुपये ऋण की मांग की। इसमें गोपी चंद का ऋण भारतीय स्टेट बैंक ने स्वीकृत कर दिया है, जबकि अन्य आवेदन बैंक से ऋण मिलने की आस लगाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत लोगों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित योजना में 10 लाख रुपये तक का ऋण स्वीकृत करने की व्यवस्था है। योजना के तहत इकाई के लिए मशीन की खरीद धनराशि पर 25 फीसदी का अनुदान दिया जाता है। 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोग इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकार की मंशा अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने की है। मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत कुम्हारी कला से जुडें लोगों को रोजगार आवेदन मांगा गया था जिसमें चार आवेदन मिले थे। इसे स्वीकृत कर बैंकों को वित्त पोषण के लिए भेजा गया है। एक आवेदक का ऋण स्वीकृत हो गया है।
-रामचंद्र प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी