फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Younger brother's wife beaten for opposing sale of ancestral property

Maharajganj News: पैतृक संपत्ति बेचने का विरोध करने पर छोटे भाई की पत्नी को पीटा

Wed, 18 Mar 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Younger brother's wife beaten for opposing sale of ancestral property
पैतृक संपत्ति बेचने के साथ मारपीट करने और जानमाल की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

महिला ने संपत्ति में हिस्सा नहीं देने का भी लगाया आरोप
निचलौल। थाना क्षेत्र के बहुआर कला गांव में पूर्व ग्राम प्रधान पर उनके छोटे भाई की पत्नी ने बिना बंटवारा किए संपत्ति बेचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर पूर्व प्रधान ने कुछ लोगों के साथ मिलकर छोटे भाई की पत्नी से मारपीट की। मामले में पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की तहरीर के आधार पर पूर्व ग्राम प्रधान सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बहुआरकला निवासी सुनीता ने बताया कि पति बृजेश कुमार मंदबुद्धि के हैं। इसका फायदा उठाते हुए जेठ अखिलेश पैतृक संपत्ति का बंटवारा नहीं कर रहे हैं, न ही पैतृक संपत्ति से उनका हिस्सा दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि जेठ अखिलेश पैतृक संपत्ति के हिस्से को चोरी-छिपे धीरे-धीरे बेच दे रहे हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत कर गुहार लगा चुकी हैं लेकिन जेठ के पूर्व में गांव के ग्राम प्रधान होने के चलते जिम्मेदारों ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि 14 मार्च 2026 को जेठ पैतृक में शामिल भैंस को बेचने जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर वह विरोध करने लगी। इस दौरान जेठ अखिलेश पत्नी मीरा लड़की जाह्नवी, अंशिका व उनका एक रिश्तेदार रितेश ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उन्हें जानमाल की धमकी भी देने लगे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान अखिलेश, पत्नी मीरा देवी, बेटी जान्हवी और अंशिका निवासी बहुआर कला के साथ ही रिश्तेदार रितेश सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed