{"_id":"6a9494975404c3cfcd0466b6","slug":"young-man-on-a-bike-injured-after-being-hit-by-a-car-maharajganj-news-c-206-1-mhg1014-184267-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार की चपेट में आने से बाईक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार की चपेट में आने से बाईक सवार युवक घायल
विज्ञापन
परसामलिक। ग्राम जगरनाथपुर टोला नौडिहवा ईंट भट्ठे के पास नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे नौगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया टोला खजुरा निवासी राम बिष्णु विश्वकर्मा पुत्र परमहंस विश्वकर्मा उम्र (23) अपने बाइक से ससुराल धानी बाजार के लिए जा रहा था। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगरनाथपुर टोला नौडिहवा ईंट भट्ठा के पास नौतनवां-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर नौतनवा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों की मदद घायल युवक को सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने घायल युवक को नौगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है।
इस संबंध में सोनौली थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली है कार की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी हुआ है। कार को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।