फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man dies in road accident while returning after dropping wife at her parents' home.

Maharajganj News: पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 23 Jun 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in road accident while returning after dropping wife at her parents' home.
बलहीखोर के पास हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पुलिस ने टकरा गई युवक की बाइक, सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर हुआ घायल
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के निचलौल-सिसवा मार्ग पर ग्राम सभा बलहीखोर के पास रविवार को सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी को मायके छोड़कर घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।
जानकारी के अनुसार, मुन्ना कनौजिया (32) पुत्र शिवपरसन, निवासी ग्राम सिंहपुर थाना निचलौल, अपनी पत्नी साधना को उसके मायके ग्राम पकड़ी भारतखंड, थाना कोठीभार छोड़ने गया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी मायके जाने की जिद पर अड़ी थी। पत्नी को मायके पहुंचाने के बाद मुन्ना बाइक से वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान निचलौल-सिसवा मार्ग पर बलहीखोर गांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक समेत सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल युवक को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे पत्नी साधना और पांच वर्षीय पुत्री प्रीति को छोड़ गया है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मौत की सूचना मिलते ही मायके में मौजूद पत्नी रोते-बिलखते घर पहुंची। परिजनों की चीख-पुकार से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

थाना प्रभारी कोठीभार अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed