फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   "You burnt the effigy of the PM

‘आप’ ने पीएम का पुतला जलाया

Wed, 16 Dec 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Wed, 16 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
 सीबीआई के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी ने नगर के सक्सेना चौक पर प्रधानमंत्री का  पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एक साजिश के तहत सीबीआई ने  छापा मारा।
विज्ञापन

जिला संयोजक पशुपतिनाथ गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके कार्यकर्ता मोदी के बदले की इस कार्रवाई के आगे कभी झुकेंगे नहीं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोकतंत्र और स्वराज की रक्षा के लिए प्रयास सतत जारी रहेगा। कहा कि जानबूझकर पीएम ने सीबीआई छापा डलवाए।
विज्ञापन

जिला सचिव केएम अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली और बिहार विधान सभा चुनावों में करारी हार को भाजपा अब तक पचा नहीं सकी है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कट्टर राजनीतिक दुश्मन केजरीवाल को हर प्रकार से परेशान करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई की इस अलोकतांत्रिक और प्रधानमंत्री के इशारे पर कार्य करने के विरोध में पुतला जलाया जा रहा है। इस दौरान फरेन्दा प्रभारी भगवान दत्त गुप्ता, जितेन्द्र आर्य, सिसवा प्रभारी परमानन्द गुप्ता, बनारसी गुप्ता, गीता वर्मा, सुभाष कसेरा, सरोज, शेषमणि, राजेन्द्र गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed