{"_id":"6a99da57396fee7e1f0d48cf","slug":"x-ray-services-suspended-at-chc-ratanpur-patients-return-disappointed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184480-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीएचसी रतनपुर में एक्सरे जांच बंद, निराश लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीएचसी रतनपुर में एक्सरे जांच बंद, निराश लौटे मरीज
विज्ञापन
जर्जर अस्पताल की छत से लगातार टपक रहा पानी, मशीन को बचाने के लिए जांच हुई बंद
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के सीएचसी रतनपुर में एक्सरे मशीन कक्ष तथा ओपीडी में छत से पानी टपकने से मरीजों को एक्सरे जांच व इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बीती रात हुई बारिश से अस्पताल के एक्सरे जांच सेंटर की छत से पानी रिसकर नीचे आने लगा। लिहाजा बृहस्पतिवार को अस्पताल में एक्सरे जांच बंद कर दी गई। ऐसे में यहां पहुंचे करीब 35 मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा।
चिकित्सक डॉ. श्रीराम वर्मा के ओपीडी कक्ष में बृहस्पतिवार को छत से पानी टपक रहा था। फिर भी वे मरीजों का इलाज कर रहे थे। वहीं एक्सरे मशीन कक्ष में छत से लगातार पानी टपकने से एक्सरे मशीन बंद करनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि जब भी यहां पर बारिश होती है, ओपीडी व एक्सरे जांच सेंटर की छत से पानी रिसकर नीचे आने लगता है। ऐसे में यहां पर एक्सरे जांच बंद करना पड़ता है। इस बाबत रतनपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को अस्पताल भवन की मरम्मत कराने की सूचना दे दी गई है। यह विभाग पर निर्भर है कि मरम्मत कार्य कब शुरू होता है।