फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wow traffic police! Did not go to Ayodhya, invoiced the bike

Maharajganj News: वाह रे ट्रैफिक पुलिस ! अयोध्या गया नहीं, कर दिया बाइक का चालान

Fri, 07 Jul 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Wow traffic police! Did not go to Ayodhya, invoiced the bike
- पीड़ित कई बार चालान को वापस लेने के लिए अयोध्या ट्रैफिक पुलिस से लगा चुका है गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई तो ठीक है। लेकिन कभी-कभी ट्रैफिक पुलिस बिना किसी गलती के आम आदमी को काफी परेशान भी कर दे रही है। कुछ इसी तरह का मामला ट्रैफिक पुलिस अयोध्या का प्रकाश में आया है। ट्रैफिक पुलिस अयोध्या की लापरवाही के कारण महराजगंज सदर क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी संतोष कुमार काफी परेशान है। उसने बताया कि अपनी मोटरसाइकिल लेकर कभी भी अयोध्या जनपद गया ही नहीं और ट्रैफिक पुलिस अयोध्या ने उसकी गाड़ी का चालान कर दिया।

मामला 6 जून 2023 का है। महराजगंज सदर क्षेत्र के पकड़ी निवासी संतोष कुमार के मोबाइल पर 6 जून की रात्रि में ट्रैफिक पुलिस अयोध्या के जरिए 500 रुपये का चालान भेज दिया गया। संतोष ने बताया कि मोबाइल पर चालान को देखकर वह परेशान हो गया। महराजगंज सदर कोतवाली में जांच पड़ताल के लिए पहुंचा। महराजगंज कोतवाली ट्रैफिक पुलिस के जरिए जांच कर बताया गया कि ट्रैफिक पुलिस अयोध्या के जरिए यूपी 56 एडी 4471 की जगह आपके मोटरसाइकिल यूपी 56 एडी 1471 का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह बातें सुनकर संतोष के होश उड़ गये। उसके बाद महराजगंज कोतवाली ट्रैफिक पुलिस के जरिए ट्रैफिक पुलिस अयोध्या के अफसरों से बात करने के लिए नंबर दिया गया। बताया गया कि ट्रैफिक पुलिस अयोध्या के अफसरों से बात कर लीजिए चालान में सुधार हो जाएगा। अब तक कई बार ट्रैफिक पुलिस अयोध्या को शिकायत भी भेज चुका हूं। लेकिन सुधार तो दूर, फोन करने पर मीटिंग में होने का हवाला देकर ट्रैफिक पुलिस अयोध्या के जरिए समस्या के निस्तारण की बात को टाल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत चालान के संबंध में फोन करके शिकायत मिली है। मेरे जरिए लिखित तौर पर गलत चालान के संबंध में शिकायती पत्र भी मंगा लिया गया है। समस्या का समाधान जल्दी कर दिया जाएगा।
-अभिमन्यु शुक्ला ,टीआई, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed