{"_id":"633c79124458ab5c23438229","slug":"worship-in-temple-and-pandal-maharajganj-news-gkp4529024126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्रि की हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्रि की हुई पूजा
विज्ञापन
शरदीय नवरात्र के अंतिम दिन मां लेहड़ावाली मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : MAHARAJGANJ
मां भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्रि की हुई पूजा
शारदीय नवरात्रि : अंतिम दिन हवन के साथ हुआ कन्यापूजन, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
मां भवानी के जयघोष से गूंजा वातावरण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शारदीय नवरात्रि की नवमी के दिन मंगलवार को कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तिभाव से लोगों ने मां भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का पूजन-वंदन किया। जहां मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा वहीं, शारदीय नवरात्रि के समापन पर लोगों ने घर-परिवार की सुख -शांति व समृद्धि के लिए विधिवत हवन के साथ कन्यापूजन किया।
शहर के दुर्गा मंदिर में मंगलवार भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मां दुर्गा के जयघोष से वातावरण गूंज रहा था। आसपास सजी दुकानों पर लोगों ने खरीदारी दी। मंदिर परिसर में लोगों ने हवन कर सुख शांति की कामना की। बोकडा देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं ने कड़ाही चढ़ाकर विशेष पूजा की। टिकुलिया, कुडिया देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
फरेंदा क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा वाली मंदिर में भोर में तीन बजे से भक्तों की भारी भीड़ जुट गई। भक्त मां के दर्शन के लिए कतार लगा कर खड़े रहे। मां के चरणों में शीश झुकाकर मां से मनौती मांगी। मंगलवार को मां लेहड़ावाली मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं के जयघोष की गूंज होती रही। लेहड़ा मंदिर में पड़ोसी देश नेपाल, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर सहित तमाम जगहों से लोग पहुंचे। सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
कस्बे के फरेंदा दुर्गा मंदिर, मिल गेट, प्रेम पोखरा रोड व चौरहिया गोला व भैया फरेंदा में स्थापित मां की प्रतिमा पर दर्शन करने वालों की भारी भीड़ रही। भक्तों का दर्शन करने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंदिर व पंडाल के बाहर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किया गया था।
दशहरा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी थानेदारों के अलावा क्षेत्राधिकारी भ्रमण कर क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक हलचल पर नजर रखे हुए हैं। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक