{"_id":"6af38188e8edaa63a701da24","slug":"allegations-of-harassment-leveled-against-a-sho-an-elected-representative-two-constables-and-three-others-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-188969-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: थाने के हेड मोहर्रिर ने खाया नशीला पदार्थ, प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: थाने के हेड मोहर्रिर ने खाया नशीला पदार्थ, प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल थाने में तैनात हेड मोहर्रिर विशाल सिंह ने रविवार देर रात नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसका संबंध दो नवंबर को निचलौल में पटाखा बरामदगी के मामले से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मामले में हेड मोहर्रिर ने नोट लिखकर थानाध्यक्ष व एक जनप्रतिनिधि समेत कई लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात विशाल सिंह का व्हाट्सएप स्टेटस देखकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए। आनन-फानन में पुलिसकर्मी उनके कमरे में पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष खन्ना ने करीब 40 मिनट तक उपचार किया। होश नहीं आने और हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मामले में हेड मोहर्रिर ने सुसाइड नोट लिखा है। इसमें पटाखों की बरामदगी से जुड़े प्रकरण का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि उनके कब्जे से बरामद पटाखों में से कुछ निकाल दिए गए। शेष पटाखों में से करीब 40 प्रतिशत दबाव बनाकर अभियुक्त कौसेन अली को दिलवा दिए गए। इसमें थाना प्रभारी के करीबी पुलिसकर्मी की भूमिका होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि पूरी घटना का वीडियो एक मुंशी ने अपने मोबाइल में बनाया था। वीडियो डिलीट होने के बाद भी उसे रिकवर किया जा सकता है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में उन्होंने एक जनप्रतिनिधि, थाना प्रभारी, दो कांस्टेबल और क्षेत्र के तीन अन्य लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रविवार को उन्हें ही चोर साबित कर अपमानित किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से काफी आहत हुए। इसके बाद उन्होंने कथित रूप से नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
घटना की सूचना पर सीओ रविंद्र कुमार सिंह और थाना प्रभारी योगेंद्र राय भी अस्पताल पहुंचे। बाद में स्वजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए अपने साथ ले गए। मंगलवार को भी महराजगंज के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चलने की जानकारी मिली। वहीं, अस्पताल में पुलिसकर्मियों की तैनाती और उनसे किसी को मिलने की अनुमति नहीं दिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने हेड मोहर्रिर विशाल सिंह की ओर से सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विशाल सिंह ने नशे की हालत में सुसाइड नोट लिखा था और नशीले पदार्थ का सेवन किया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। पूरे प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मामले में उच्चाधिकारियों के स्तर से जांच और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होनी बाकी है।
एसडीएम, तहसीलदार और एसओ की संयुक्त टीम ने की थी छापेमारी
नगर पंचायत निचलौल के कोर्ट मोहल्ले में दो नवंबर को कॉस्मेटिक की दुकान और मकान में छिपाकर रखे गए अवैध पटाखों के मामले में तीन नवंबर को पुलिस ने दुकानदार कौसेन को गिरफ्तार किया था। एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की थी। तलाशी के दौरान आठ बोरी और 18 गत्तों में भरी विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण कर त्योहार के दौरान क्षेत्रीय बाजारों में महंगे दामों पर बेचता था। मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। बरामद पटाखों को थाने में सुरक्षित रखवाया गया था। इसी बरामदगी और उसके बाद पटाखों के रखरखाव व वितरण को लेकर हेड मोहर्रिर विशाल सिंह ने सुसाइड नोट में गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद थाने में बरामद पटाखों की सुपुर्दगी और उनके वितरण को लेकर उठे आरोपों ने पूरे प्रकरण को नया मोड़ दे दिया है। अब यह सवाल भी उठने लगे हैं कि बरामद पटाखों के मामले में वास्तव में क्या हुआ था और हेड मोहर्रिर के आरोपों में कितनी सच्चाई है। इसकी निष्पक्ष जांच से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पटाखा बरामदगी मामले में मुख्य आरक्षी निलंबित, सीओ सदर करेंगे जांच
महराजगंज। निचलौल थाने में अवैध पटाखों की बरामदगी से जुड़े मामले में पुलिस विभाग ने मुख्य आरक्षी विशाल सिंह को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अवैध पटाखों की बरामदगी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बरामद माल हेड मोहर्रिर मुख्य आरक्षी विशाल सिंह की सुपुर्दगी में था। प्रभारी निरीक्षक ने माल को विनिष्टीकरण के लिए उपलब्ध कराने को कहा था। इसी बीच आठ नवंबर की रात मुख्य आरक्षी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रताड़ना से संबंधित बातें प्रसारित की थी। एसपी के अनुसार, जांच में प्रताड़ना संबंधी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। अन्य संदिग्ध गतिविधियों और अनुशासनहीनता के दृष्टिगत उन्हें निलंबित किया गया है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल मुख्य आरक्षी का उपचार जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत सामान्य है।