{"_id":"6af381557d4379a8ac01d4d2","slug":"customers-are-shopping-according-to-their-budgets-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-188923-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छठ पूजा को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छठ पूजा को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
महराजगंज। छठ पूजा का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं पर्व पर पहनने के लिए साड़ी, सूट और पारंपरिक परिधानों की खरीदारी कर रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, लाल, पीली और आकर्षक छपाई वाली साड़ियों की अधिक मांग है। इसके अलावा नए डिजाइन और रंगों के सूट भी पसंद किए जा रहे हैं।
जिला परिषद मार्केट के पास कपड़े की दुकान चलाने वाले आकाश अग्रवाल ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए 500 से पांच हजार रुपये तक की साड़ियां मंगाई गई हैं। ग्राहक अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। पारंपरिक रंगों और आकर्षक छपाई वाली साड़ियों को अधिक पसंद किया जा रहा है।
दुर्गा मंदिर के बगल में रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी आकाश कश्यप ने बताया कि पर्व पर 300 से सात हजार रुपये तक के सूट और पारंपरिक परिधान उपलब्ध हैं।