Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fines will be collected from vehicle owners who violate the rules.

Maharajganj News: जनवरी से बिना ट्रैकिंग डिवाइस वाले वाहनों पर जुर्माना

Wed, 11 Nov 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fines will be collected from vehicle owners who violate the rules.
महराजगंज। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के तहत रोडवेज व निजी बसों, टैक्सी, ऑटो और स्कूल वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगवाना अनिवार्य है। परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद अब विभाग ने जनवरी से सख्ती करने की तैयारी की है। नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैकिंग डिवाइस लगने से आपात स्थिति, दुर्घटना या छेड़खानी की घटना के दौरान वाहन की लोकेशन तत्काल पता चल सकेगी। इससे पुलिस और नियंत्रण कक्ष को मदद मिलेगी और यात्रियों को समय पर सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इसके लिए महराजगंज एआरटीओ कार्यालय की ओर से भी दो माह पहले वाहन स्वामियों को निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

हालांकि, निर्देशों के बावजूद अधिकांश वाहन स्वामियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। रोडवेज बसों में पहले से लगी कई डिवाइस खराब हैं, जबकि निजी वाहनों में भी इन्हें नहीं लगवाया गया है। कुछ वाहन स्वामी इसे अतिरिक्त खर्च मानकर टाल रहे हैं। जिले में चार लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें सार्वजनिक परिवहन के वाहन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed