फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   World Yoga Week: Yoga practice conducted in police stations

विश्व योग सप्ताह : थानों में कराया गया योगाभ्यास

Sun, 16 Jun 2024 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Jun 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
World Yoga Week: Yoga practice conducted in police stations
महराजगंज/फरेंदा। 10 वें विश्व योग सप्ताह के दूसरे दिन जिले के सभी थानाें में योगाभ्यास कराया गया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को योग के माध्यम से निरोग रहने की जानकारी दी गई। योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिकांश लोगों ने प्रतिभाग किया। साथ ही विकास भवन परिसर में योगाभ्यास कर लोगों को योग दिवस पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही गई। सभी थानों में योगाभ्यास हुआ।
विज्ञापन

शहर के शंकर वाटिका मैरिज हॉल में बाल योग एवं संस्कार शिविर में मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि सरोज पांडेय ने योग का महत्व बताया। योग शिक्षक दीप नारायण कसौधन ने उज्जाई, शीतली प्राणायाम एवं कर्णरोगांतक आदि यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। राकेश अग्रहरी ने बच्चों के याददाश्त के लिए एक विशेष अभ्यास कराया।
विज्ञापन


भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी विंध्यवासिनी सिंह ने शिष्टाचार एवं संस्कार के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सुंदर और सभ्य समाज के लिए आज के एकल परिवार की बढ़ती सोच एवं उपभोक्तावाद के इस दौर में इन बातों की महत्ता और बढ़ गई है। इस अवसर पर गिरिजेश, पीके शर्मा, राजेश यादव, राम मिलन, कैलाश गुप्त, गणेश श्रीवास्तव, अविनाश, बीडी यादव, धर्मेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा थाना परिसर में योग प्रशिक्षक महेश कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिरीक्षक शंभूनाथ सिंह ने किया। योग प्रशिक्षक महेश कुमार ने पुलिस कर्मियों को ऊं चैटिंग के साथ शांति प्रार्थना मंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रशिक्षक महेश कुमार ने बताया कि योग के माध्यम से तमाम असाध्य बीमारियों से निजात मिल सकता है। इस दौरान उपनिरीक्षक भगवान बक्स, दिग्विजय पटेल, मधु सिंह, प्रतिमा चौधरी, अशोक यादव, दिवाकर राव मौजूद रहे।

नौतनवा तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य तथा नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव के साथ तहसील कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान स्कंध संचालन, बज्र आसन, कपालभाती, अनुलोम विलोम आदि आसन का अभ्यास किया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि योग से शरीर स्वास्थ्य रहती है जिससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed