फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Workshop on Anemia Free India organized at CHC Bankati

Maharajganj News: सीएचसी बनकटी में एनीमिया मुक्त भारत पर कार्यशाला आयोजित

Tue, 30 Sep 2025 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Workshop on Anemia Free India organized at CHC Bankati
फरेंदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के सभागार में सोमवार को एनीमिया मुक्त भारत विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने छात्रों के साथ महिलाओं को आयरन की गोली देने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

अधीक्षक ने कहा कि 30 सितंबर को ब्लॉक की समस्त 15 वर्ष से 49 वर्ष की समस्त किशोरी व महिला को आयरन फोलिक की दवा दी जाएगी। ब्लॉक पर सभी एएनएम व सभी सीएचओ के साथ कार्यशाला होगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में कुल 204 बूथ एनीमिया मुक्त कार्यक्रम के तहत आयरन फोलिक की दवा खिलाने के लिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बीपीएम शकुंतला कश्यप ने कहा कि समस्त 15 वर्ष से 49 वर्ष की किशोरी व महिला को एनीमिया न होने पाए इसलिए कल इस लक्षित ग्रुप को एक-एक गोली खिलाई जाएगी तथा एक माह के लिए 30 टेबलेट उन्हें प्रतिदिन एक-एक टेबलेट खाने के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीपीएम बबिता शर्मा ने फरेंदा ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्र सहित नगरीय क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, सभी हाईस्कूल से ऊपर के विद्यालयों जहां लड़कियां हैं, वहां बूथ लगाया गया है। सीएचसी की समस्त आशा, एएनएम व सीएचओ, पर्यवेक्षक की ड्यूटी इस अभियान में लगाई गई है।
बैठक में काउंसलर विनोद गुप्ता, एआरओ प्रमोद यादव, निशा चौधरी, बबली जायसवाल, सुमन देवी, संजना राय, माधुरी गुप्ता, मिश्री चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed