फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Workers should become active at the booth level and strengthen the SP organization.

Maharajganj News: बूथ स्तर सक्रिय हो जाएं कार्यकर्ता, सपा के संगठन करें मजबूत

Sat, 06 Jun 2026 03:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Workers should become active at the booth level and strengthen the SP organization.
पार्टी कार्यालय पर बैठक को संबो​धित करते सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव। 
सपा कार्यालय पर मासिक बैठक का हुआ आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, मतदाता सूची के सत्यापन तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।



जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय हो जाएं, क्योंकि चुनाव कभी भी घोषित हो सकता है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के बाद जारी नई मतदाता सूची में अनेक त्रुटियां सामने आई हैं। कई बूथों पर एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज है। उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे बूथ अध्यक्षों के माध्यम से मतदाता सूची का वितरण कराएं तथा डबल या एक से अधिक नाम वाले मतदाताओं को चिह्नित कर फॉर्म-7 भरवाकर उनके नाम हटवाने की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। आरक्षण व्यवस्था में गड़बड़ी कर पीडीए समाज के लोगों को सरकारी नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। सरकार की नीतियां गरीबों को और अधिक गरीब बनाने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक को पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, जिला महासचिव समसुद्दीन अली, बिंद्रेश कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, बाबर अहमद, जाफर अली, जिला सचिव विजय यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान तथा विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम, अर्जुन यादव और विक्रम यादव ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान बबलू सिंह, नरेंद्र भारती, अमरनाथ यादव, हीरालाल जख्मी, डॉ. शेषनाथ, जयप्रकाश यादव, इंदु गौतम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed