फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Work of Vipassana Hall, Pathway, Shaurya Street Light completed in Devdah

Maharajganj News: देवदह में विपश्यना हाल, पाथवे, शौर्य स्ट्रीट लाइट का कार्य पूर्ण

Tue, 04 Feb 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Work of Vipassana Hall, Pathway, Shaurya Street Light completed in Devdah
महराजगंज। नौतनवा तहसील के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह में करीब तीन करोड़ की लागत से विपश्यना हाल, पाथवे और भव्य गेट, प्रकाश का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्राचीन जलाशय के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है, लेकिन यहां के बौद्ध स्तूपों का जीर्णोद्धार, परिक्रमा पथ और मुख्य मार्ग से सीधे जोड़ने का कार्य अभी बाकी है। वर्तमान बजट से बाकी प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने की संभावना है। जिसे लेकर बौद्ध धर्मावलंबियों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

गोरखपुर सोनौली मार्ग के एकसडवा से पूरब करीब 12 किमी दूरी पर लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनरसिया कला में स्थित गौतम बुद्ध का ननिहाल देवदह में करीब तीन करोड़ की लागत से विपश्यना हाल, भव्य गेट, पाथवे बन कर तैयार हो गया। पाथवे के किनारे किनारे शौर्य स्ट्रीट लाइट भी लग चुकी है। इसके अलावा प्राचीन ऐतिहासिक जलाशय सगरा का सुंदरीकरण की शुरुआत हो चुकी है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह सब कार्य हुआ है। जबकि इस वित्तीय वर्ष में अनेक कार्य प्रस्तावित है। जिसमें बौद्ध स्तूपों का जीर्णोद्धार और चारों तरफ से परिक्रमा पथ का निर्माण बाकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा देवदह में 10 एकड़ भूमि क्रय किया जाना भी प्रस्तावित है। किसानों से चार गुना अधिक पैसा देकर भूमि क्रय करने के लिए पर्यटन विभाग कार्य योजना बनाकर के तैयार कर लिया है जो अंतिम चरण में है। सिर्फ बैनामा करना बाकी है। 10 एकड़ भूमि चिन्हित कर सम्बन्धित किसानों से वार्ता हो गई है। चिन्हित इस 10 एकड़ भूमि पर भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित झांकियां पर्यटन विभाग द्वारा बनाया जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि यहां के सभी बौद्ध स्तूपों को मुख्य मार्ग से सीधे जोड़ने की योजना है। जिस पर कार्य होना बाकी है। वर्तमान बजट से देवदह के विकास की उम्मीद जगी है। यहां के लंबित कार्यों को जल्द ही प्रारंभ होने की सम्भावना बन गई है। जिसे लेकर स्थानीय बौद्ध धर्मावलंबियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मुख्यालय बनाए जाने की मांग
पिछले कई दशकों से बौद्ध स्थलों के जीर्णोद्धार और विकास की मांग कर रहे देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने बताया कि स्तूप परिक्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र दिया गया है। साथ ही इस स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए पर्यटन प्रमुख सचिव से मिलकर के मांग पत्र दिया गया है। स्तूप के निकट 20 एकड़ जमीन क्रय करके पर्यटन मुख्यालय बनाया जाए की मांग है। वर्तमान बजट से उम्मीद है कि पर्यटन की दृष्टि से देवदह और रामग्राम का होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed