{"_id":"660fe6f63b5744b4140e16ae","slug":"womans-body-found-hanging-from-fan-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119379-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला महिला का शव
Fri, 05 Apr 2024 05:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 05 Apr 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
धानी बाजार। ग्राम सभा रामपुर के टोला ढोढ़घाट चौराहा निवासी एक महिला का संदिग्ध अवस्था में कमरे में पंखे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मौत की सूचना मायका पक्ष को दे दी गई है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर टोला ढोढ़घाट निवासी सुनीता पत्नी अजय सहानी (28) का शव शुक्रवार की देर शाम कमरे में पंखे से लटकता शव मिला। पति के अनुसार घटना के समय अपने भाई के साथ खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। देर शाम घर आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने देर तक कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सुनीता का शव पंखे से लटक रहा था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ अनिरूद्ध कुमार व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई। मृतका को एक वर्ष की पुत्री दीक्षा और तीन वर्ष का एक बेटा सत्यम है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने बताया कि महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।