{"_id":"6679676de343548ed70f2965","slug":"woman-staged-strike-after-not-receiving-money-deposited-in-post-office-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-125288-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डाकघर में जमा पैसा नहीं मिलने पर महिला ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डाकघर में जमा पैसा नहीं मिलने पर महिला ने दिया धरना
Mon, 24 Jun 2024 06:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय डाकघर जमा पैसा नहीं मिलने पर एक महिला अपने सहयोगियों के साथ धरने पर बैठ गई। पिछले साल से ही डाकघर कर्मियों पर पैसे के लिए परेशान करने का आरोप लगाया।
कुशीनगर जनपद के खजूरी निवासी जुबैदा खातून ने बताया कि 13 वर्ष पहले डाकघर में चार लाख रुपये जमा किया था। पिछले साल जब भुगतान लेने आई तो डाक घर के बाबू बार- बार बहानेबाजी कर लौटा देतें हैं। मैं निराश्रित हूं और दिल्ली में काम करके बच्चों की परवरिश करती हूं। जब भी मैं सिसवा डाकघर में पैसे लेने आती हूं तो पैसा नहीं दिया जाता है, जिससे आजीज आकर धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। महिला के समर्थन में आए क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक महिला के रुपये नहीं दिए जाते वे महिला के साथ धरने पर बैठे रहेंगे। इस दौरान सूरज पांडेय, नवीन मधेसिया, सहजाद, मधुसूदन, विवेक मौजूद रहे।
पोस्टमास्टर मुख्तार अहमद अंसारी ने कहा कि डाकघर जब कम्प्यूटराइज्ड हो रहा था। तब तकनीकी कारणों से महिला का नाम सूची से हट गया है। इससे रुपये का भुगतान नहीं हो पा रहा है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर महिला का भुगतान कराया जाएगा।