{"_id":"666f08c842fddaa7b30e8ebe","slug":"woman-prd-accuses-in-laws-of-attempted-murder-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124819-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला पीआरडी ने ससुरालियों पर हत्या के प्रयास कर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला पीआरडी ने ससुरालियों पर हत्या के प्रयास कर लगाया आरोप
Sun, 16 Jun 2024 09:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 16 Jun 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के सक्सेना नगर वार्ड से रविवार को एक मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला पीआरडी के पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी आंख फोड़ने और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सक्सेना नगर वार्ड निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पीआरडी में गार्ड के पद पर कार्यरत है। उनकी शादी 14 जुलाई 2022 को हुई थी। कुछ दिन बाद पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों ने रकम वसूलने के साथ बैंक का एटीएम तक छिन लिया। इससे भी पति का मन नहीं भरा तो उसने पहले पिटाई की, फिर आंख फोड़ने के साथ ही गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पति पूर्व में गर्भपात भी करा चुका है। वहीं जेठ ने उनके साथ कई बार दुर्व्यहार लिया।
सदर कोतवाली राहुल शुक्ला ने कहा की मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति प्रदीप अग्रहरी, ब्रह्मा अग्रहरी, रामरती देवी, प्रिंस अग्रहरी, बंदना और पूजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पति वीडियो वायरल करने का दे रहा धमकी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति अपने भाई के साथ सोने के लिए मजबूर करता है। मना करने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। 30 मई को वर्दी में ससुराल पहुंची तो पति ने परिजनों के साथ मिलकर उनकी वर्दी फाड़ दी। इतना ही नहीं पति ने कान पर मार दिया, जिससे कान का पर्दा भी फट गया।