फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike goes out of control while trying to save a goat; five injured.

Maharajganj News: बकरी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक, पांच घायल

Sat, 19 Sep 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike goes out of control while trying to save a goat; five injured.
निचलौल। नेपाल से लौट रहे पांच लोगों की बाइक शुक्रवार शाम करीब छह बजे बैठवलिया के पास अचानक सामने आई बकरी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में एक ही बाइक पर सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शांति की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा डोमा खास निवासी शांति पत्नी हरीलाल (50), ध्रुव पुत्र हरीलाल (35), करन पुत्र ध्रुव (10), आयुष पुत्र ध्रुव (7) और महंगा पुत्र शिवलाल (70) शामिल हैं। बताया गया कि सभी लोग नेपाल से वापस घर लौट रहे थे। बैठवलिया के पास पहुंचते ही बाइक के सामने अचानक बकरी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार सभी लोगों को चोटें आईं। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शांति देवी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची थी। घायलों को उनके परिजनों द्वारा उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed