फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman dies due to electrocution

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 10 Jul 2023 08:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electrocution
महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव चकदह में सोमवार को हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव चकदह निवासी रकीबुन निशा (45) सोमवार की सुबह अपने निर्माणाधीन मकान पर गई थी। उनके दरवाजे के सामने 11 हजार वोल्टेज बिजली का तार लटका हुआ था। कुछ सामान लेकर जैसे ही रकीबुन निशा उठी तो तार के संपर्क में आ गई। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। परिजन आनन फानन उन्हें इलाज के लिए चकदह चौराहे पर एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतका के पति अहमद अली ने बिजली विभाग की लापरवाही पर आरोप लगाते हुए कहा कि घर के दरवाजे से बिजली का तार व पोल हटवाने के लिए तहसील दिवस में शिकायती पत्र दिया था। पोल व तार हटवाने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी पैसा जमा करने के लिए कह रहे थे। नहीं देने पर तार व पोल नहीं हटाए गए। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed