फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman and children were assaulted after entering the house, FIR registered against three

Maharajganj News: घर में घुसकर महिला और बच्चों से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 23 Aug 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman and children were assaulted after entering the house, FIR registered against three
कोतवाली क्षेत्र के सुकठिया गांव का है मामला
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के सुकठिया गांव में घर में घुसकर महिला और बच्चों के साथ मारपीट करने तथा धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
सुकठिया निवासी सिन्ताज अली ने बताया कि 21 अगस्त को वह घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के आराजी खैरिया निवासी कुरैस खान, उसका बेटा अरबाज खान और बेटी अनीमुन निशा उसके घर में जबरन घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी फरीदा खातून और बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

आरोपियों ने धारदार हथियार से उसकी पत्नी और बच्चों पर हमला कर जान से मारने की कोशिश की। हमले में फरीदा खातून के सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बेटे अयान को भी चोट लगने की बात कही गई है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कुरैश खान, अरबाज खान, अलीमुन निशा निवासी ठूठीबारी टोला के आराजी खैरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed