{"_id":"6afa20e8be261de2d900853d","slug":"while-standing-after-the-worship-two-women-pushed-their-way-through-and-came-close-to-him-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-189309-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छठ घाट पर तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छठ घाट पर तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी
विज्ञापन
महराजगंज। छठ महापर्व पर रविवार शाम शास्त्रीनगर वार्ड स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच चेन स्नेचिंग की घटना हुई। उचक्कों ने पूजन के लिए पहुंचीं तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन पार कर दी। पूजन के बाद चेन गायब होने का पता चलने पर महिलाओं ने शोर मचाया और पुलिस से शिकायत की।
साहूजी महाराजनगर वार्ड निवासी रेनू गुप्ता और शास्त्रीनगर वार्ड निवासी शारदा व प्रियंका पटेल ने बताया कि पूजन के बाद खड़े होने के दौरान दो महिलाएं धक्का-मुक्की करते हुए उनके करीब आई थीं। आशंका है कि उन्हीं महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर चेन चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने छठ घाट और आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। संदिग्ध महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस संबंध में सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।