Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People who work on mobile phones and computers are also falling victim to this.

Maharajganj News: ठंडी हवाओं से बढ़ी आंखों में सूखेपन और जलन की परेशानी

Mon, 16 Nov 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
People who work on mobile phones and computers are also falling victim to this.
महराजगंज। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही सर्द हवाओं का असर लोगों की आंखों पर भी पड़ने लगा है। सुबह और शाम चल रही ठंडी हवाओं से आंखों में सूखापन, जलन और खुजली की समस्या बढ़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष निगम के अनुसार, इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 50 से 60 मरीज आंखों से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें 15 से 20 मरीज सूखापन और जलन की शिकायत वाले हैं। उन्होंने बताया कि ठंडी हवा और वातावरण में नमी की कमी से आंखों की प्राकृतिक नमी प्रभावित होती है। इससे आंखों में खुजली, जलन और किरकिरापन महसूस हो सकता है।
विज्ञापन

डॉ. मनीष निगम ने बताया कि मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर लंबे समय तक लगातार काम करने से भी आंखों का सूखापन बढ़ सकता है। स्क्रीन देखते समय व्यक्ति सामान्य से कम बार पलकें झपकाता है। इससे आंखों की सतह पर नमी बनाए रखने में परेशानी होती है। ठंड के मौसम में सर्द हवाओं के संपर्क में आने से यह समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि बाहर निकलते समय चश्मा लगाएं, जिससे ठंडी हवा और धूल सीधे आंखों में न पहुंचें। आंखों को बार-बार हाथों से रगड़ने से भी बचना चाहिए। आंखों में लगातार जलन, लालिमा, दर्द या धुंधला दिखाई देने पर लापरवाही न करें। बिना चिकित्सकीय सलाह के आई ड्रॉप या अन्य दवाओं का इस्तेमाल करने से बचें। ऐसी स्थिति में नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना जरूरी है।
ठंड में आंखों को सूखेपन और जलन से बचाने के तरीके
- सुबह और शाम बाहर निकलते समय चश्मा पहनें, ताकि ठंडी हवा और धूल सीधे आंखों में न लगे।
- जलन या खुजली होने पर आंखों को हाथ से मसलने से बचें।
- मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल करते समय हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें।
- स्क्रीन देखते समय पलकें कम झपकती हैं, जिससे आंखों में सूखापन बढ़ता है। इसलिए नियमित रूप से पलकें झपकाएं।
- साफ पानी से चेहरे और आंखों के आसपास की सफाई करें।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- प्रदूषण, धुआं और तेज हवा के संपर्क में कम रहें।
- आंखों में लगातार जलन, लालिमा या सूखापन होने पर नेत्र चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed