{"_id":"64691a5643a593ac190f5f64","slug":"where-will-you-spend-the-2000-note-maharajganj-news-c-7-1-174702-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ग्राहक लाएंगे दो हजार के नोट को खपाएंगे कहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ग्राहक लाएंगे दो हजार के नोट को खपाएंगे कहां
Sun, 21 May 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 21 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों को आरबीआई की गाइडलाइन का इंतजार, एहतियात के तौर पर सभी जगहों पर रहेगा विशेष इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दो हजार रुपये के नोट सितंबर से बंद हो जाएंगे। यह जानकारी मिलते ही आम हो या खास एक बार फिर नोटबंदी के वक्त हुई दिक्कतों का नजारा लोगों के सामने तैरने लगा है। हालांकि, लोगों का कहना है कि तब और अब में बहुत फर्क है। कम ही लोगों के पास दो हजार के नोट हैं। लेकिन, छोटे-बड़े व्यापारी व कारोबारी परेशान हैं। उन्हें इस बात का डर है कि कहीं व्यापार न प्रभावित हो जाए। अगर ग्राहक दो हजार के नोट लेकर आते हैं तो हर हाल में लेना पड़ेगा। अब मुश्किल यह है कि बैंकों के चक्कर काटने पड़ेंगे। वहीं, ज्यादा तादाद में नोट आए तो उन्हें कैसे खपाएंगे। जाहिर है कि अब व्यापारियों कि परेशानी बढ़ने वाली है।
...
जो उधारी है, उसकी रकम दो हजार के नोट मिले तो उसे लेकर बैंकों का चक्कर लगाना पड़ेगा। दो हजार के नोट चलन से बाहर होने के कारण आने वाले दिनों में व्यापारियों की मुश्किल बढ़ने वाली है।
-ब्रदीनाथ गुप्ता, थोक कारोबारी
...
कारोबार में बड़ा नोट नहीं शामिल रहने से समस्या होगी। 500 के नोट अगर दो लाख रुपये बैंक ले जाना पड़ता है तो समस्या आती है। क्योंकि उनकी संख्या अधिक होती है। दो हजार रुपये के नोट रहने पर सहूलियत रहती है। समस्या होगी तो क्या किया जाएगा।
विज्ञापन
-गोपी अग्रवाल, थोक कारोबारी
..
ग्राहक अगर दो हजार रुपये के नोट लेकर आएंगे तो लेना ही पड़ेगा। कारोबार करना है तो ग्राहक को सुविधा देनी पड़ेगी। दो हजार नोट एकत्र हो गए तो बैंक आने-जाने में भी वक्त लगेगा।
-अभिषेक जायसवाल, थोक कारोबारी
...
सरकार के इस फैसले से छोटे व्यापारी ज्यादा परेशान होंगे। ग्राहक जान बूझकर खरीदारी करने दो हजार के नोट लेकर आएंगे। कारोबार करना है तो नोट लेना ही पड़ेगा। नोट चलाने को लेकर एक ही बार स्थायी फैसला लेना चाहिए।
-शेषनाथ मोदनवाल, मिठाई कारोबारी
...
काला धन निकालने का यह अच्छा तरीका है, लेकिन व्यापारी समेत सभी लोग परेशान होंगे। उम्मीद नहीं थी कि अचानक ऐसा फैसला लिया जाएगा। समस्या के बारे में भी सरकार को सोचना चाहिए।
रमेश निगम, फुटकर विक्रेता
...
मैरिज हाउस बुकिंग में रकम ज्यादा लगती है। ऐसे में सरकार ने दो हजार के नोट के चलन को बंद कर दिया है तो बुकिंग कराने वाले लोग नोट को खपाने के लिए दो हजार के नोट देंगे। बैंक का चक्कर लगाने में ही ज्यादा वक्त गुजर जाएगा।
-नवीन पटवा, मैरिज हाॅल संचालक
...
...
गाड़ियों की बुकिंग के लिए लोग दो हजार रुपये का ही नोट ज्यादा लेकर आते हैं। अब दो हजार का नोट चलन से बाहर हो जाएगा तो दिक्कत आएगी। हमें भी सोचना पड़ेगा कि दो हजार के नोट लें कि नहीं। क्योंकि, इसे बैंक में जमा करना और फिर बदलना, दोनों में दिक्कत होगी। कारोबार पर असर पड़ेगा।
-लोकेश पांडेय, निदेशक, वंदना टीवीएस
...
प्रतिदिन अपने व्यापार की धनराशि को बैंक में जमा करने वालों को दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि, जितने रुपये का भुगतान होगा, वह राशि बैंक में सीधे जमा हो जाएगा। नोट बदलने में ही दिक्कत आएगी। इसके लिए एक सीमा तय कर दी गई है। समय सीमा से पहले बैंक जाकर अपने नोटों को बदलवा लें।
- राजकुमार वर्मा, ज्वेलरी हाउस
...
बैंक अधिकारी बोले- एक दिन में बदल सकते हैं 20 हजार के नोट
आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक हमारे ब्रांच पर एक दिन में दो हजार के दस नोट यानी अधिकतम 20 हजार रुपये ग्राहक बदल सकते हैं। बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के यहां एक व्यक्ति दो नोट बदल सकता है। सभी ब्रांच मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी ग्राहक को असुविधा न हो।
- अरुण कुमार मिश्रा, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा
...
दो हजार के नोट को बदलने के लिए फिलहाल आरबीआई से कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। जैसे ही गाइडलाइन आएगी, उसके हिसाब से पालन किया जाएगा। एहतियात के तौर पर सभी ब्रांच पर तैयारी रहेगी। नोटबंदी के समय दिक्कतें नहीं आने दी गई तो इसमें बहुत कम संख्या में लोग आएंगे। -
अमित कुमार, शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक
...
समस्याएं झेलनी पड़ेगी
शादी-विवाह का समय चल रहा है। लोग तोहफे में टीवी और एसी देते हैं। आने वाले दिनों में ऐसा न हो कि लोग इन्हीं नोट के साथ खरीदारी करने चले आएं। यह समस्या आने वाली है। बैंक का चक्कर लगाना पड़ेगा। समस्याएं झेलनी पड़ेगी।
- सदरे आलम, वैल्यू प्लस
...
नोटबंदी के इस नियम को बहुत सावधानी से समझने की जरूरत है। बैंक ने पहले ही दो हजार रुपये के नोट देने बंद कर दिए थे। हमें बैंक में जमा करने में दिक्कत नहीं होगी, लेकिन ग्राहक को अगर दो हजार के नोट देंगे तो निश्चित रूप से वह नहीं लेगा।
- अखंड वर्मा, सराफा कारोबारी
...
एक्सपर्ट कमेंट
बड़े जमा पूंजी वाले कारोबारी जरूर परेशान होंगे
-व्यापार पर पड़ेगा व्यापक असर, बड़े पूंजी वाले ज्यादा परेशान होंगे। दो हजार के नोट चलन में बंद होने से आम आदमी को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि उसके पास होंगे ही नहीं। बड़े जमा पूंजी वाले कारोबारी जरूर परेशान होंगे। उन्हें अब दो हजार के नोट को खपाने में दिक्कतें आएंगी। जहां तक बाजार पर असर की बात है तो बहुत व्यापक पड़ेगा। कोई भी ग्राहक और दुकानदार दो हजार के नोट लेना नहीं चाहेगा। वह भला क्यों बैंक में लाइन में लगना चाहेगा। मुझे तो लगता है कि सरकार के दो हजार के नोट को चलन में बंद करने के फैसले से वे लोग ज्यादा परेशान होंगे, जिन्होंने ब्लैक मनी रख रखी है। जब नोट बंदी हुई थी तो बहुत सारे बैंकों पर भी गलत तरीके से नोट जमा कराने के आरोप लगे थे। इस बार सतर्कता ज्यादा रहेगी। कुल मिलाकर एक बड़ी मुश्किल खड़ी होने वाली है।
-आशुतोष उपाध्याय, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र