फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   When she was prevented from occupying the house, the bullies beat the woman

Maharajganj News: मकान पर कब्जा करने से रोका तो दबंगों ने महिला को पीटा

Tue, 07 Jan 2025 09:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 07 Jan 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
When she was prevented from occupying the house, the bullies beat the woman
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुमेरगढ़ में पुस्तैनी मकान पर कब्जा करने से रोकना एक महिला पर भारी पड़ गया। दबंगों ने महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़ित महिला सुनीता ने बताया कि उसकी शादी गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के चिऊटहां निवासी रमाकांत से हुई है। भाई न होने के कारण यहां की जमीन मुझे ही मिली है। ससुराल से आने पर पिता की ओर से बनवाए गए खपरैल के मकान में रहती हूं। उक्त मकान पर गांव के ही कुछ दबंग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। तीन जनवरी को आरोपी मकान का ताला तोड़ दिए और खपरैल का मकान गिराने लगे। जानकारी होने पर बेटे के साथ पहुंची और मकान गिराने से रोकने लगी। इससे नाराज होकर आरोपियों ने पिटाई कर दी। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पर पहुंची। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने तहरीर के आधार पर आरोपी अमरजीत, प्रदीप व सतीश के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed