फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   When she refused to reconcile, they entered her house and beat her, tore her clothes

Maharajganj News: सुलह से इन्कार करने पर घर में घुसकर पीटा, कपड़े फाड़े

Mon, 08 Sep 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
When she refused to reconcile, they entered her house and beat her, tore her clothes
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहवल में बीते 30 अगस्त की सुबह केस में सुलह नहीं करने पर एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि परिवार पर केस में सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा था। परिवार ने जब समझौते से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर महिलाओं समेत पूरे परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ितों ने कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वर्ष 2023 के मुकदमे को लेकर बीते 30 अगस्त को सुबह 7 बजे रामभवन, उसकी पत्नी कौशल्या देवी, बेटी रंगीता देवी व रूपा देवी एक साथ घर आकर बोलें कि मुकदमे में सुलह कर लो। जब इंकार कर दिया तो गालियां देते हुए पीटने लगे। जान बचाकर अपने घर में भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर मुझे और बच्चों पर हमला कर दिया। इससे भी जी नहीं भरा तो मेरे हाथ, पीठ, पैर और अंगुली में दांत से काट लिया और कपड़े भी फाड़ दिए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजभवन, कौशल्या, रंगीता, रूपा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed