{"_id":"6762d7786a42735b590e5049","slug":"when-dowry-demand-was-not-met-wife-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-138436-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पीटकर घर से निकाला
Wed, 18 Dec 2024 07:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 18 Dec 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
परतावल। दहेज में चार लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ग्राम सभा ऊंटी के एक युवक और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है। पत्नी की मां की तहरीर पर श्यामदेउरवां पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी मुन्नी देवी ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 21 अप्रैल 2022 को श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ऊंटी गांव निवासी धीरज विश्वकर्मा से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति धीरज, सास तारा देवी, जेठ सोनू, जेठानी ज्योति, ननद अंगिरा, रूपन, अनुराधा दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे।
आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी। अतिरिक्त दहेज में उससे चार लाख रुपये व एक बाइक की मांग की जाने लगी। 25 नवंबर को बेटी को गाली गलौज देते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन्होंने धमकी दिया कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी तब तक उसे घर में नहीं रखा जाएगा। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद